पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर दुबराजपुर गांव के समीप सोमवार को एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बाइक पर सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पालोजोरी प्रखंड के मसानजोर गांव निवासी अजय पहाड़िया अपनी बहन राधा कुमारी को मैट्रिक की परीक्षा दिलवाकर पालोजोरी से वापस अपने घर लौट रहा था।