Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

#breakingnews #trending #footballtournament #chitrakoot #prayagrajzone #sportsnews #uppolice #viralnews Chitrakoot News: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनेपुर, चित्रकूट में आयोजित 29वीं प्रयागराज जोन अंतर्जनपदीय वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष वर्ग) का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र श्री राजेश एस. ने पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 04 जून से 06 जून 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले खेले। पुरुष वर्ग में प्रयागराज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि चित्रकूट की टीम उपविजेता रही। वहीं महिला वर्ग में भी प्रयागराज की टीम विजेता बनी और प्रतापगढ़ की टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलों को व्यक्तित्व विकास और अनुशासन का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। Prayagraj Zone Football Tournament: The 29th Inter-District Annual Football Tournament concluded in Chitrakoot with grand celebrations. Prayagraj emerged as champion in both men's and women's categories, while winning teams were honored with trophies, medals, and certificates. Prayagraj Zone Football Tournament: प्रयागराज बना चैंपियन, चित्रकूट में भव्य समापन

Manikpur, Chitrakoot | Jun 7, 2026