जमुई: होली पर्व को लेकर जमुई में सड़क पर उतरे डीएम और एसपी, असामाजिक तत्वों को दिया सख्त संदेश
Jamui, Jamui | Mar 14, 2025 होली पर्व को लेकर शुक्रवार की दोपहर 1 बजे के करीब डीएम अभिलाषा शर्मा एसपी मदन कुमार आनंद सहित अन्य पदाधिकारी सड़क पर उतर गए। और होली पर्व में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि इसको लेकर पुलिस पार्टी पेट्रोलिंग भी कर रही थी और असामाजिक तत्व पर नजर रख रही थी। साथ ही एसपी ने जिलेवासियों से अपील की।