जमुई: बानाडीह में घरेलू विवाद के चलते महिला ने चूहा मारने की दवा खाई, सदर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Mar 14, 2025 बानाडीह गांव में शुक्रवार की सुबह 5 बजे के करीब घरेलू विवाद में एक महिला ने चूहा मारने की दवा खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए 9 बजे के करीब सदर अस्पताल लाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला की पहचान बानाडीह गांव निवासी विजय यादव की पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है।