सिसई: सिसई लैम्पस लिमिटेड में गेहूं बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन
Sisai, Gumla | Nov 30, 2024 सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित सिसई लैम्पस लिमिटेड में शनिवार को गेहूं बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद जाकर अली के द्वारा फीता काटकर किया गया।विक्रय केंद्र में क्षेत्र भर के किसानों को गेहूं का बीज अनुदानित दर 24.5 रुपये प्रति केजी के दर से दिया जा रहा है।जिसे एक एकड़ के लिए 7 किलो का उपयोग करना है।किसान आधार कार्ड से प्राप्त कर सकते है।