सिसई: झारखंड के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सैकड़ों ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय से रवाना हुए
Sisai, Gumla | Nov 28, 2024 सिसई प्रखंड मुख्यालय से बृहस्पतिवार को लगभग 400 की संख्या में ग्रामीण झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रखंड प्रशासन के द्वारा 10 बस की व्यवस्था की गई थी। जिसके द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साहित थे।