सिसई: नागफनी में बोलेरो और हाइवा की टक्कर से एक बच्चे की हुई मौत, चार लोग घायल
Sisai, Gumla | Nov 29, 2024 सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत नागफेनी के पास शुक्रवार को आरकेडी कंस्ट्रक्शन के हाईवा और एक बोलेरो में टक्कर हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए हैं जबकि एक मासूम की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर गुमला और सिसई थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची। इसके बाद सभी को निजी वाहन से सदर अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टर ने जांच कर 3 वर्षीय अभिमन्यु उरांव को मृत घोषित किया गया।