सिसई: किडनैप और मारपीट के प्रयास के आरोप में असरो से एक अभियुक्त गिरफ्तार, सिसई पुलिस ने भेजा जेल
Sisai, Gumla | Nov 27, 2024 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि आसरो गांव निवासी सचिंद्र सिंह ने थाना में आवेदन दिया था कि उनके गांव के ही पिंटू सिंह को मेघनाथ साहू और बिंदेश्वर साहू नामक दो युवक जबरदस्ती अपने चार चक्का गाड़ी में बैठने का प्रयास कर रहे थे।इसके बाद सचींद्र के द्वारा उन्हे रोकने का प्रयास किया गया,तो उन्हें मार कर घायल कर दिया गया।