परसदहा गांव में सोमवार को खेत में संदिग्ध हालत में रहूफ पुत्र मजीद का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। मौके पर पहुंची खीरी थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक फेरी लगाकर चप्पल बेचने का काम करता था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।