बड़वाह: बड़वाह की रेवा नगर कॉलोनी में विकास कार्यों से वंचित निवासियों के धरने में पहुंचे विधायक बिरला और अधिकारी
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर के नर्मदा रोड स्थित रेवा नगर कालोनी के आधारभूत विकास के अभाव से जूझ रहे कालोनी के हड़तालरत रहवासियों के बीच सोमवार शाम को विधायक सचिन बिरला,एसडीएम सत्यनारायण दर्रो और जनपद पंचायत के सीईओ मुकेश जैन पहुंचे।विधायक और अधिकारियों ने विगत 8 दिनों से हड़तालरत रहवासियों से विकास कार्य शुरू करवाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।