टीकमगढ़: भीषण गर्मी: कलेक्टर ने नर्सरी से 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का किया ऐलान, तापमान 43.8 डिग्री
टीकमगढ़ में भीषण गर्मी के चलते नर्सरी से पांचवीं तक के स्कूलों में 27 से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। रविवार को सुबह 10 बजे से गर्म हवाएं चलने लगीं। दोपहर 1:30 बजे अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया।