दमोह: सीता बावली में गौ हत्या मामले में लिप्त 5 आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी
Damoh, Damoh | Mar 8, 2025 दमोह आज शनिवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस विभाग का अमला सीता बावली पहुंचा। जहां उन्होंने गौ हत्या की घटनाओं को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों के अवैध अतिक्रमणों को JCB की मदद से धराशाई किया। इस दौरान SDM आर एल वागरी, तहसीलदार मोहित, सीएसपी अभिषेक तिवारी, कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज मौजूद रहे।