दमोह: मुख्यमंत्री कृषक भोजनालय में अनियमितताएं: किसानों ने टेंडर निरस्त करने की मांग की
Damoh, Damoh | Mar 7, 2025 दमोह कृषि ऊपज मंडी में मुख्यमंत्री कृषक भोजनालय में इन दिनों खासी अनियमितताएं देखने को मिल रही है। और गुणवत्तापूर्ण भोजन कृषकों को प्राप्त नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते आज शुक्रवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जिन्होंने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को ज्ञापन सौंपते हुए। टेंडर निरस्त करने को मांग की है।