पूरनपुर: बरेली बवाल के बाद पूरनपुर पुलिस हुई अलर्ट, एएसपी ने किया पैदल मार्च
बरेली की घटना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने पूरनपुर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर रात्रि में पैदल मार्च किया। एएसपी ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दे