पूरनपुर: मुरारखेड़ा पहुंचे विधायक पुत्र ने मृतक परिवार से की संवेदना व्यक्त
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अशोकनगर मुरार खेड़ा निवासी इंद्रजीत की बुधवार की रात में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में कई किसान गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। विधायक पुत्र रितुराज पासवान मृतक किसान के गांव में पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।