लखीसराय: जमुई मोड़ पर प्रतिरोध मार्च के मद्देनज़र बैरिकेडिंग की गई, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
लखीसराय। छह छात्र संगठनों के प्रस्तावित प्रतिरोध मार्च को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शनिवार को पूर्वाह्न 11:15 पर नया बाजार स्थित जमुई मोड़ पर पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की गई और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। प्रतिरोध मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य प्रतिरोध मार्च को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग के संपन्न कराना था।