दतिया नगर: यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग में 18 चालकों पर की कार्रवाई, काली फिल्म, हूटर हटाए और बुलेट का साइलेंसर निकलवाया
दतिया यातायात पुलिस ने शहर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। एसपी बमयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में एएसपी सुनील कुमार शिवहरे एवं SDOP आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी सपना शर्मा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान चार पहिया वाहनों से अवैध काली फ़िल्म व हूटर हटवाएं।