पटियाली: पटियाली में दशहरा पर्व पर कुश्ती दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दाव-पेच
पटियाली कस्बा के श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को दशहरा पर्व पर रामलीला कमेटी ने परंपरागत दंगल कराया। विधायक नादिरा सुल्तान ने शुभारंभ किया। सहावर के तासीफ और नगला पाती के नितिन की कुश्ती बराबरी पर छूटी। पंकज ने भूरे पहलवान को चित किया, जबकि सिकंदरपुर वैश्य के जुगेंद्र सिंह ने आगरा के अंकुर को हराया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।