भीलवाड़ा: मुख्य सड़क पर जानलेवा खड्डे, हादसे का खतरा बढ़ा, मासूम गिरा, बाल-बाल बचा, नागरिकों ने मरम्मत की मांग उठाई
भीलवाड़ा। शहर के विकास के दावे भले ही किए जा रहे हों, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर की मुख्य सड़कों पर बने गहरे खड्डे अब आमजन के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढों के कारण हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।