प्रतापगढ़: मकूनपुर से दुष्कर्म और आईटी एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना कोहंडौर पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त अरबाज खान (25 वर्ष) को शनिवार दोपहर 3 बजे मकूनपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत यह कार्रवाई थाना कोहंडौर पुलिस टीम द्वारा की गई। आरोपी को विधिक प्रक्रिया के बाद जेल भेजा जा रहा है।