चास: पुष्पा हत्याकांड: नर कंकाल बरामद, सदर अस्पताल में माता-पिता की डीएनए जांच जारी
Chas, Bokaro | Apr 16, 2026 बोकारो के पुष्पा हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बोकारो पुलिस हरकत में आ गई है। पिंडराजोरा थाना पुलिस आज गुरुवार को पुष्पा के माता-पिता को डीएनए सैंपल लेने के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों की मौजूदगी में दोनों का सैंपल लिया गया।समय लगभग डेढ़ बजे बताया गया कि आज इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।