सिमडेगा: पुलिस अधिकारी पर बालू लदे ट्रैक्टर से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से गश्ती पदाधिकारी को कुचलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बुधवार दोपहर 12 बजे बताया कि SIT ने तकनीकी व मानवीय साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की। एक स्वराज ट्रैक्टर, ट्रॉली और मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।