जमुई: संसारपुर में भतीजे ने चाचा-चाची को लाठी-डंडे से मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 17, 2025 संसारपुर गांव में सोमवार की दोपहर 2 बजे के करीब भतीजे ने अपने चाचा चाची को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के संसारपुर गांव निवासी जयंती देवी तथा महेंद्र यादव के रूप में की गई है।