जमुई: दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में डीएम और एसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Jamui, Jamui | Feb 17, 2025 दो समुदाय के बीच झड़प के बाद समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में सोमवार की सुबह 11 बजे के करीब डीएम अभिलाषा शर्मा एसपी मदन कुमार आनंद ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें बताया गया कि बलियाडीह गांव में दो पक्षों के बीच झड़प मामले में दूसरे समुदाय के नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 42 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।