जमुई: ALTF की टीम ने नारडीह के पास 25 लीटर चुलाई शराब के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
Jamui, Jamui | Feb 17, 2025 नारडीह के पास से रविवार की देर शाम 7:00 बजे ALTF की टीम ने 25 लीटर शराब के साथ बाइक सवार दो युवकों को किया गिरफ्तार किया है। साथ ही बाइक को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार दोनों युवक बरहट के नुमर बखारी गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। दोनो से पूछताछ की जा रही है। सोमवार की दोपहर बाद तक दोनों को जेल भेजा जाएगा।