जमुई: महिला कॉलेज के पास विद्युत पोल से टकराया तेज रफ्तार ऑटो, दो छात्राएं घायल; चालक फरार
Jamui, Jamui | Feb 17, 2025 शहर के महिला कॉलेज के पास सोमवार की दोपहर करीब 12:10 बजे तेज रफ्तार ऑटो वाहन असंतुलित होकर बिजली पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार दो छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। घायल दोनों छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से इलाज के बाद दोनों छात्रा को परीक्षा के लिए केंद्र पर ले जाया गया।