Public App Logo
गंगधार झालावाड़ चौमहला में नारी जागरण सम्मेलन का आयोजन! गायत्री परिवार की संस्थापिका पूज्य माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ चौमहला में ‘नारी जागरण सम्मेलन’ संपन्न हुआ। सम्मेलन में चौमहला और आसपास के क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिलाओं ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों का संकल्प लिया। जिला महिला मंडल प्रभारी रजनी सक्सेना ने संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाकर एक सशक्त समाज के निर्माण में नारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में रामकन्या तंवर, गीता शर्मा, भगवान मीणा एवं छात्रा प्राची निगम ने भी अपने विचार रखे। मंच का संचालन रानी सिंधी ने किया तथा सरस्वती देवी ने सभी का आभार जताया। #Choumahala #NariJagran #GayatriPariwar #ShantikunjHaridwar #JhalawarNews NariShakti Sanskar UnhelNageshwar RajasthanNews - Gangdhar News