रावला: 4KPD गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
रावला थाना क्षेत्र के 4KPD में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट की।इस मामले में रावला पुलिस पुलिस ने मुक्दमा दर्ज किया है। थाना अधिकारी ने शुक्रवार को शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी शादी 4 साल पहले हुई थी।ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर लगातार मारपीट कर रहे हैं।