जमुई: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 बजे नयागांव पहुंचकर दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
Jamui, Jamui | Jun 24, 2026 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं समाजवादी नेता स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नयागांव पहुंचे और समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी मंत्री, सांसद व विधायक भी मौजूद रहे। पुतुल कुमारी और खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।