प्रेमप्रसंग के शक में खूनी खेल! पड़ोसी युवक के बाद बहन को भी मारी गोली,
प्रेम के शक से शुरू हुआ विवाद… दो मौतों में बदल गया।
रुड़की से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है…
जहां प्रेम प्रसंग के शक ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं।
मामला झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी कला गांव का है।
पुलिस के मुताबिक, गांव के रहने वाले अमन को अपनी बहन रूपा के पड़ोस में रहने वाले मुन्ना और सूरज से प्रेम प्रसंग का शक था। इसी बात को लेकर करीब एक साल पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह पुरानी रंजिश और इसी विवाद को लेकर अमन तमंचा लेकर मुन्ना के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मुन्ना की मौत हो गई।
इसके बाद आरोपी अपने घर पहुंचा और अपनी ही बहन रूपा को भी गोली मार दी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक के बाद एक हुई दो हत्याओं से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसपी देहात अभय सिंह के मुताबिक आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल तमंचा उसे कहां से मिला।
वहीं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि आरोपी वारदात के बाद फरार है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
#रुड़की #झबरेड़ा #झबरेड़ीकला #खूनीखेल #दोहरीहत्या #डबलमर्डर #प्रेमप्रसंग #प्रेमकेशक #सनसनीखेजवारदात #गोलीकांड #गोलीमारकरहत्या #भाईबहन #बहनकीहत्या #पड़ोसीकीहत्या #अपराध #क्राइमन्यूज #उत्तराखंडक्राइम #हरिद्वारक्राइम #हरिद्वारन्यूज #रुड़कीन्यूज #उत्तराखंडन्यूज #पुलिसजांच #आरोपीफरार #BreakingNews #CrimeNews #DoubleMurder #RoorkeeNews #UttarakhandNews #ViralNews #CitySpecialNews