जमुई: नेगडीह से गिद्धौर थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Jamui, Jamui | Nov 18, 2024 नेगडीह गांव से गिद्धौर थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त को सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया। जिसे दोपहर 12:38 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान युगल सोरेन के रूप में की गई है। बताया जाता है की युगल पर मारपीट का मामला दर्ज था। जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था।