जमुई: पनौत मछलय के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल से डॉक्टर ने पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Nov 18, 2024 पनौत मछलय के पास रविवार की रात करीब 9:00 बजे अज्ञात वाहन द्वारा चकमा देने पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसके बाद पुलिस द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया, लेकिन परिजन युवक को लेकर निजी क्लीनिक चले गए।