जमुई: खैरमा लॉज में युवक का शव मिलने से सनसनी, युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Jamui, Jamui | Jun 2, 2026 जमुई के खैरमा मोहल्ले में किराए के कमरे में रह रहे 26 वर्षीय युवक सतीश कुमार गुप्ता ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला था और कप-प्लेट बेचने का काम करता था। मंगलवार शाम कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। टाउन थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया, जो पंखे से लटका मिला।