Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

गाये के पेट मे बच्चा भी था बेल्ट अभी तक नही बादे भगवान जी गाये माता को इंसाफ दिलाये 🥺🙏🏻 #apsgurjar #viral #gwalior

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 21, 2026

MORE NEWS

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को कुनो नेशनल पार्क पहुंचीं। उन्होंने चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का अवलोकन कर चीतों की निगरानी और ट्रैकिंग व्यवस्था की जानकारी ली। राष्ट्रपति को बताया गया कि वर्तमान में भारत में 52 चीते हैं, जिनमें से 49 कुनो में और 3 गांधी सागर अभयारण्य में हैं। उन्होंने चीता परियोजना की प्रगति, चीतों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और बोत्सवाना से लाए गए चीतों की गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रपति कुनो में रात्रि विश्राम करेंगी तथा चीता पुनर्स्थापन परियोजना पर वन अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगी। ChambalTV 

#KunoNationalPark #PresidentOfIndia #Sheour #CheetahProject

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को कुनो नेशनल पार्क पहुंचीं। उन्होंने चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का अवलोकन कर चीतों की निगरानी और ट्रैकिंग व्यवस्था की जानकारी ली। राष्ट्रपति को बताया गया कि वर्तमान में भारत में 52 चीते हैं, जिनमें से 49 कुनो में और 3 गांधी सागर अभयारण्य में हैं। उन्होंने चीता परियोजना की प्रगति, चीतों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और बोत्सवाना से लाए गए चीतों की गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रपति कुनो में रात्रि विश्राम करेंगी तथा चीता पुनर्स्थापन परियोजना पर वन अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगी। ChambalTV #KunoNationalPark #PresidentOfIndia #Sheour #CheetahProject

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 21, 2026

एसएएफ द्वितीय वाहिनी में प्रभारी मंत्री ने पूजन कर पुनर्जीवित बावड़ियों का किया लोकार्पण

शहर की अन्य बावड़ियों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार करने के लिए निगम आयुक्त को दिए निर्देश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्मार्ट सिटी द्वारा तीन ऐतिहासिक बावड़ियों को वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के माध्यम से पुनर्जीवित किया गया है। एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर स्थित बावड़ी का प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने विधिवत पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया।
 इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय को शहर की अन्य बावड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
 स्मार्ट सिटी द्वारा एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर में स्थित स्टेटकालीन बावड़ी, कांचमील स्थित सेनापति हनुमान मंदिर परिसर की बावड़ी तथा इटालियन गार्डन की बावड़ी का संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्य किया गया है।
 तीनों बावड़ियों के संरक्षण के तहत सबसे पहले उनके अंदर जमा कचरा एवं गाद को हटाया गया। इसके बाद टूटे एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर संरचनात्मक रूप से उन्हें मजबूत बनाया गया। साथ ही वर्षा जल के शुद्धिकरण के लिए प्रत्येक बावड़ी के पास वाटर हार्वेस्टिंग किट स्थापित की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से फिल्टर किया गया वर्षा जल सीधे बावड़ियों में पहुंचेगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी।

97 लाख रुपये की लागत से हुआ कार्य

 तीनों बावड़ियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्य पर लगभग 97 लाख रुपये की लागत आई है। इस राशि में मरम्मत, वाटर हार्वेस्टिंग किट की स्थापना, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।
 
हर वर्ष लाखों लीटर वर्षा जल होगा संरक्षित

 एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर में अस्तबल की छत और आसपास के मैदान का वर्षा जल बावड़ी तक पहुंचाया जाएगा। इससे प्रतिवर्ष लगभग 22 से 23 लाख लीटर पानी संरक्षित होगा।
 इसी प्रकार इटालियन गार्डन स्थित बावड़ी में हर वर्ष लगभग 5 से 6 लाख लीटर वर्षा जल का संरक्षण होगा।
 वहीं, सेनापति हनुमान मंदिर परिसर का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण मैदान का समतलीकरण कर वर्षा जल को बावड़ी तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 22 से 25 लाख लीटर पानी संरक्षित किया जा सकेगा।

पेंटिंग और सौंदर्यीकरण से बढ़ी बावड़ियों की आकर्षकता

 स्मार्ट सिटी द्वारा संरक्षण कार्यों के साथ-साथ बावड़ियों का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। बावड़ियों की बाउंड्री वॉल और अंदरूनी हिस्सों में आकर्षक पेंटिंग कर उन्हें नया स्वरूप दिया गया है, जिससे ये स्थल अब अधिक सुंदर और दर्शनीय बन गए हैं। 
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

एसएएफ द्वितीय वाहिनी में प्रभारी मंत्री ने पूजन कर पुनर्जीवित बावड़ियों का किया लोकार्पण शहर की अन्य बावड़ियों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार करने के लिए निगम आयुक्त को दिए निर्देश जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्मार्ट सिटी द्वारा तीन ऐतिहासिक बावड़ियों को वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के माध्यम से पुनर्जीवित किया गया है। एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर स्थित बावड़ी का प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने विधिवत पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय को शहर की अन्य बावड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी द्वारा एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर में स्थित स्टेटकालीन बावड़ी, कांचमील स्थित सेनापति हनुमान मंदिर परिसर की बावड़ी तथा इटालियन गार्डन की बावड़ी का संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्य किया गया है। तीनों बावड़ियों के संरक्षण के तहत सबसे पहले उनके अंदर जमा कचरा एवं गाद को हटाया गया। इसके बाद टूटे एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर संरचनात्मक रूप से उन्हें मजबूत बनाया गया। साथ ही वर्षा जल के शुद्धिकरण के लिए प्रत्येक बावड़ी के पास वाटर हार्वेस्टिंग किट स्थापित की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से फिल्टर किया गया वर्षा जल सीधे बावड़ियों में पहुंचेगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी। 97 लाख रुपये की लागत से हुआ कार्य तीनों बावड़ियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्य पर लगभग 97 लाख रुपये की लागत आई है। इस राशि में मरम्मत, वाटर हार्वेस्टिंग किट की स्थापना, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। हर वर्ष लाखों लीटर वर्षा जल होगा संरक्षित एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर में अस्तबल की छत और आसपास के मैदान का वर्षा जल बावड़ी तक पहुंचाया जाएगा। इससे प्रतिवर्ष लगभग 22 से 23 लाख लीटर पानी संरक्षित होगा। इसी प्रकार इटालियन गार्डन स्थित बावड़ी में हर वर्ष लगभग 5 से 6 लाख लीटर वर्षा जल का संरक्षण होगा। वहीं, सेनापति हनुमान मंदिर परिसर का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण मैदान का समतलीकरण कर वर्षा जल को बावड़ी तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 22 से 25 लाख लीटर पानी संरक्षित किया जा सकेगा। पेंटिंग और सौंदर्यीकरण से बढ़ी बावड़ियों की आकर्षकता स्मार्ट सिटी द्वारा संरक्षण कार्यों के साथ-साथ बावड़ियों का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। बावड़ियों की बाउंड्री वॉल और अंदरूनी हिस्सों में आकर्षक पेंटिंग कर उन्हें नया स्वरूप दिया गया है, जिससे ये स्थल अब अधिक सुंदर और दर्शनीय बन गए हैं। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

नकली खाद-बीज विक्रय करने पर विक्रेता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज 

नकली खाद-बीज विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत संभागीय दल द्वारा अशोकनगर जिले के चंदेरी विकासखंड में ऑर्गेनिक सब्टीट्यूड ऑफ डीएपी के रूप में डीएपी के नकली कारोबारी के यहां छापामार कार्रवाई कर 250 नकली बैगों को जब्त कराकर मैसर्स खालसा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर बहादुर सिंह भुल्लर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा किसानों के विरूद्ध धोखाधड़ी करने से भारतीय न्याय संहिता की धारा-318 (2) के तहत पुलिस थाना चंदेरी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
 संयुक्त संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री आर एस शाक्यवार ने बताया कि संभाग स्तरीय निरीक्षण दल ने नकली खाद-बीज विक्रय की सूचना मिलने पर अचानक छापामार कार्रवाई करते हुए विक्रेता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। संभाग स्तरीय दल में सहायक संचालक कृषि श्री दिनेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री ए के विसोरिया तथा उर्वरक निरीक्षक श्री रविन्द्र यादव एवं कृषि विकास अधिकारी चंदेरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। 
 उन्होंने बताया कि संभाग भर में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के विरूद्ध जांच का अभियान निरंतर जारी है। 
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

नकली खाद-बीज विक्रय करने पर विक्रेता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज नकली खाद-बीज विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत संभागीय दल द्वारा अशोकनगर जिले के चंदेरी विकासखंड में ऑर्गेनिक सब्टीट्यूड ऑफ डीएपी के रूप में डीएपी के नकली कारोबारी के यहां छापामार कार्रवाई कर 250 नकली बैगों को जब्त कराकर मैसर्स खालसा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर बहादुर सिंह भुल्लर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा किसानों के विरूद्ध धोखाधड़ी करने से भारतीय न्याय संहिता की धारा-318 (2) के तहत पुलिस थाना चंदेरी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। संयुक्त संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री आर एस शाक्यवार ने बताया कि संभाग स्तरीय निरीक्षण दल ने नकली खाद-बीज विक्रय की सूचना मिलने पर अचानक छापामार कार्रवाई करते हुए विक्रेता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। संभाग स्तरीय दल में सहायक संचालक कृषि श्री दिनेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री ए के विसोरिया तथा उर्वरक निरीक्षक श्री रविन्द्र यादव एवं कृषि विकास अधिकारी चंदेरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि संभाग भर में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के विरूद्ध जांच का अभियान निरंतर जारी है। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

नए टर्मिनल भवन में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 

योग आचार्या प्रस्तावना गुप्ता ने कराया योगाभ्यास 

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्वालियर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग आचार्या प्रस्तावना गुप्ता, योग सह-प्रशिक्षक विनोद सेन ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हितधारकों को योगाभ्यास एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया।
 कार्यक्रम का शुभारंभ ग्वालियर हवाई अड्डे के विमानपत्तन निदेशक श्री लोकेश यादव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है।
 योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम में हवाई अड्डे पर कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न हितधारकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया।
 योग आचार्या प्रस्तावना गुप्ता ने नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सरल एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

नए टर्मिनल भवन में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन योग आचार्या प्रस्तावना गुप्ता ने कराया योगाभ्यास अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्वालियर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग आचार्या प्रस्तावना गुप्ता, योग सह-प्रशिक्षक विनोद सेन ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हितधारकों को योगाभ्यास एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्वालियर हवाई अड्डे के विमानपत्तन निदेशक श्री लोकेश यादव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम में हवाई अड्डे पर कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न हितधारकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। योग आचार्या प्रस्तावना गुप्ता ने नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सरल एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

## श्योपुर मध्यप्रदेश
शहर के गांधी पार्क पर कूनो संघर्ष समिति का प्रदर्शन, कूनो में एशियाई सिंहों को बसाने की फिर उठाई मांग, कूनो के विस्थापित परिवारों के साथ किया प्रदर्शन, कूनो में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सोपा ज्ञापन, बोले उनके सामने हमारे ज्ञापन को रखकर उठाए क्षेत्र के विकास की आवाज, कोतवाली थाने पर तहसीलदार को कूनो संघर्ष समिति के संयोजक अतुल चौहान के नेतृत्व में सोपा ज्ञापन। #श्योपुर #ChambalTV

## श्योपुर मध्यप्रदेश शहर के गांधी पार्क पर कूनो संघर्ष समिति का प्रदर्शन, कूनो में एशियाई सिंहों को बसाने की फिर उठाई मांग, कूनो के विस्थापित परिवारों के साथ किया प्रदर्शन, कूनो में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सोपा ज्ञापन, बोले उनके सामने हमारे ज्ञापन को रखकर उठाए क्षेत्र के विकास की आवाज, कोतवाली थाने पर तहसीलदार को कूनो संघर्ष समिति के संयोजक अतुल चौहान के नेतृत्व में सोपा ज्ञापन। #श्योपुर #ChambalTV

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 21, 2026