Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image
image
image

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को कुनो नेशनल पार्क पहुंचीं। उन्होंने चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का अवलोकन कर चीतों की निगरानी और ट्रैकिंग व्यवस्था की जानकारी ली। राष्ट्रपति को बताया गया कि वर्तमान में भारत में 52 चीते हैं, जिनमें से 49 कुनो में और 3 गांधी सागर अभयारण्य में हैं। उन्होंने चीता परियोजना की प्रगति, चीतों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और बोत्सवाना से लाए गए चीतों की गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रपति कुनो में रात्रि विश्राम करेंगी तथा चीता पुनर्स्थापन परियोजना पर वन अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगी। ChambalTV #KunoNationalPark #PresidentOfIndia #Sheour #CheetahProject

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 21, 2026

MORE NEWS

पुलिस के नाम पर रुपए वसूलने बालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को दिया आवेदन 
      

गोहद-पतोखी पुरा निवासी युवक देवेंद्र सिंह निवासी पतोखी पुरा ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर बताया।कि 19।06।2026 को मेरा भाई थाना गोहद में एक अपराध में पकड़ा गया पुलिस वालों के द्वारा कहा गया कि इस के ऊपर एक केश शराब का और कट्टा रखकर लगा देंगे अगर इसे बचाना है तो रुपए चाहिए इस बात को पुलिस वालों ने हिमांशु विमल से कहा जब हिमांशु ने हम से कहा कि 40000रुपए दे दो तो तुम्हारा भाई जेल नहीं जाएगा तो हमने हिमांशु विमल को पुलिस वालों के लिए 40000 हजार रुपए दे दिए उसके के बाद भी हमारा भाई जेल चला गया हम आज दोहपर 1, बजे से थाना गोहद बैठे रहे अभी रात 8 बजे तक पुलिस प्रशाशन के द्वारा हिमांशु विमल और जिन पुलिस वालों ने रुपए लिए उन के खिलाफ कार्यवाही की जावे

पुलिस के नाम पर रुपए वसूलने बालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को दिया आवेदन गोहद-पतोखी पुरा निवासी युवक देवेंद्र सिंह निवासी पतोखी पुरा ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर बताया।कि 19।06।2026 को मेरा भाई थाना गोहद में एक अपराध में पकड़ा गया पुलिस वालों के द्वारा कहा गया कि इस के ऊपर एक केश शराब का और कट्टा रखकर लगा देंगे अगर इसे बचाना है तो रुपए चाहिए इस बात को पुलिस वालों ने हिमांशु विमल से कहा जब हिमांशु ने हम से कहा कि 40000रुपए दे दो तो तुम्हारा भाई जेल नहीं जाएगा तो हमने हिमांशु विमल को पुलिस वालों के लिए 40000 हजार रुपए दे दिए उसके के बाद भी हमारा भाई जेल चला गया हम आज दोहपर 1, बजे से थाना गोहद बैठे रहे अभी रात 8 बजे तक पुलिस प्रशाशन के द्वारा हिमांशु विमल और जिन पुलिस वालों ने रुपए लिए उन के खिलाफ कार्यवाही की जावे

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 21, 2026

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर जनरल कोच में निकला सांप, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

ग्वालियर। भोपाल से चलकर ग्वालियर पहुंची एक ट्रेन के जनरल डिब्बे में सांप दिखाई देने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार 20 तारीख की सुबह करीब 4 बजे ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रुकी, जनरल कोच में मौजूद यात्रियों की नजर अचानक एक सांप पर पड़ी। सांप दिखाई देते ही डिब्बे में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। यात्री अपनी सुरक्षा को लेकर घबरा गए और कोच से बाहर निकलने लगे।

घटना की सूचना मिलने के बाद सांप को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रूप से ट्रेन से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर जनरल कोच में निकला सांप, यात्रियों में मची अफरा-तफरी ग्वालियर। भोपाल से चलकर ग्वालियर पहुंची एक ट्रेन के जनरल डिब्बे में सांप दिखाई देने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 20 तारीख की सुबह करीब 4 बजे ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रुकी, जनरल कोच में मौजूद यात्रियों की नजर अचानक एक सांप पर पड़ी। सांप दिखाई देते ही डिब्बे में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। यात्री अपनी सुरक्षा को लेकर घबरा गए और कोच से बाहर निकलने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद सांप को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रूप से ट्रेन से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 21, 2026

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर आगमन 

विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर आगमन पर विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु रविवार 21 जून को वायुसेना के विमान से दोपहर 2.40 बजे वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा पर पधारीं। उनके साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल भी आए।
 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। विमानतल पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रपति को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्ज मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह व महापौर श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। 
 विमानतल पर अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, डीजी होमगार्ड सुश्री प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह एवं वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। 
 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर से श्योपुर जिले के कूनों के लिये रवाना हुए। विमानतल पर संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी श्री असित यादव, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सहित वायुसेना के अधिकारी उपस्थित थे। 
 राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 22 जून को प्रात: 10.40 बजे हैलीकॉप्टर से श्योपुर के कूनों से वायुमार्ग द्वारा ग्वालियर में वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा आयेंगीं। कुछ देर रुकने के पश्चात वायुसेना के विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये रवाना होंगीं। 
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर आगमन विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर आगमन पर विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु रविवार 21 जून को वायुसेना के विमान से दोपहर 2.40 बजे वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा पर पधारीं। उनके साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल भी आए। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। विमानतल पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रपति को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्ज मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह व महापौर श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, डीजी होमगार्ड सुश्री प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह एवं वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर से श्योपुर जिले के कूनों के लिये रवाना हुए। विमानतल पर संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी श्री असित यादव, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सहित वायुसेना के अधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 22 जून को प्रात: 10.40 बजे हैलीकॉप्टर से श्योपुर के कूनों से वायुमार्ग द्वारा ग्वालियर में वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा आयेंगीं। कुछ देर रुकने के पश्चात वायुसेना के विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये रवाना होंगीं। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 21, 2026

एसएएफ द्वितीय वाहिनी में प्रभारी मंत्री ने पूजन कर पुनर्जीवित बावड़ियों का किया लोकार्पण

शहर की अन्य बावड़ियों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार करने के लिए निगम आयुक्त को दिए निर्देश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्मार्ट सिटी द्वारा तीन ऐतिहासिक बावड़ियों को वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के माध्यम से पुनर्जीवित किया गया है। एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर स्थित बावड़ी का प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने विधिवत पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया।
 इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय को शहर की अन्य बावड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
 स्मार्ट सिटी द्वारा एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर में स्थित स्टेटकालीन बावड़ी, कांचमील स्थित सेनापति हनुमान मंदिर परिसर की बावड़ी तथा इटालियन गार्डन की बावड़ी का संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्य किया गया है।
 तीनों बावड़ियों के संरक्षण के तहत सबसे पहले उनके अंदर जमा कचरा एवं गाद को हटाया गया। इसके बाद टूटे एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर संरचनात्मक रूप से उन्हें मजबूत बनाया गया। साथ ही वर्षा जल के शुद्धिकरण के लिए प्रत्येक बावड़ी के पास वाटर हार्वेस्टिंग किट स्थापित की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से फिल्टर किया गया वर्षा जल सीधे बावड़ियों में पहुंचेगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी।

97 लाख रुपये की लागत से हुआ कार्य

 तीनों बावड़ियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्य पर लगभग 97 लाख रुपये की लागत आई है। इस राशि में मरम्मत, वाटर हार्वेस्टिंग किट की स्थापना, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।
 
हर वर्ष लाखों लीटर वर्षा जल होगा संरक्षित

 एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर में अस्तबल की छत और आसपास के मैदान का वर्षा जल बावड़ी तक पहुंचाया जाएगा। इससे प्रतिवर्ष लगभग 22 से 23 लाख लीटर पानी संरक्षित होगा।
 इसी प्रकार इटालियन गार्डन स्थित बावड़ी में हर वर्ष लगभग 5 से 6 लाख लीटर वर्षा जल का संरक्षण होगा।
 वहीं, सेनापति हनुमान मंदिर परिसर का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण मैदान का समतलीकरण कर वर्षा जल को बावड़ी तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 22 से 25 लाख लीटर पानी संरक्षित किया जा सकेगा।

पेंटिंग और सौंदर्यीकरण से बढ़ी बावड़ियों की आकर्षकता

 स्मार्ट सिटी द्वारा संरक्षण कार्यों के साथ-साथ बावड़ियों का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। बावड़ियों की बाउंड्री वॉल और अंदरूनी हिस्सों में आकर्षक पेंटिंग कर उन्हें नया स्वरूप दिया गया है, जिससे ये स्थल अब अधिक सुंदर और दर्शनीय बन गए हैं। 
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

एसएएफ द्वितीय वाहिनी में प्रभारी मंत्री ने पूजन कर पुनर्जीवित बावड़ियों का किया लोकार्पण शहर की अन्य बावड़ियों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार करने के लिए निगम आयुक्त को दिए निर्देश जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्मार्ट सिटी द्वारा तीन ऐतिहासिक बावड़ियों को वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के माध्यम से पुनर्जीवित किया गया है। एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर स्थित बावड़ी का प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने विधिवत पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय को शहर की अन्य बावड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी द्वारा एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर में स्थित स्टेटकालीन बावड़ी, कांचमील स्थित सेनापति हनुमान मंदिर परिसर की बावड़ी तथा इटालियन गार्डन की बावड़ी का संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्य किया गया है। तीनों बावड़ियों के संरक्षण के तहत सबसे पहले उनके अंदर जमा कचरा एवं गाद को हटाया गया। इसके बाद टूटे एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर संरचनात्मक रूप से उन्हें मजबूत बनाया गया। साथ ही वर्षा जल के शुद्धिकरण के लिए प्रत्येक बावड़ी के पास वाटर हार्वेस्टिंग किट स्थापित की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से फिल्टर किया गया वर्षा जल सीधे बावड़ियों में पहुंचेगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी। 97 लाख रुपये की लागत से हुआ कार्य तीनों बावड़ियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्य पर लगभग 97 लाख रुपये की लागत आई है। इस राशि में मरम्मत, वाटर हार्वेस्टिंग किट की स्थापना, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। हर वर्ष लाखों लीटर वर्षा जल होगा संरक्षित एसएएफ द्वितीय वाहिनी परिसर में अस्तबल की छत और आसपास के मैदान का वर्षा जल बावड़ी तक पहुंचाया जाएगा। इससे प्रतिवर्ष लगभग 22 से 23 लाख लीटर पानी संरक्षित होगा। इसी प्रकार इटालियन गार्डन स्थित बावड़ी में हर वर्ष लगभग 5 से 6 लाख लीटर वर्षा जल का संरक्षण होगा। वहीं, सेनापति हनुमान मंदिर परिसर का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण मैदान का समतलीकरण कर वर्षा जल को बावड़ी तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 22 से 25 लाख लीटर पानी संरक्षित किया जा सकेगा। पेंटिंग और सौंदर्यीकरण से बढ़ी बावड़ियों की आकर्षकता स्मार्ट सिटी द्वारा संरक्षण कार्यों के साथ-साथ बावड़ियों का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। बावड़ियों की बाउंड्री वॉल और अंदरूनी हिस्सों में आकर्षक पेंटिंग कर उन्हें नया स्वरूप दिया गया है, जिससे ये स्थल अब अधिक सुंदर और दर्शनीय बन गए हैं। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026