नकली खाद-बीज विक्रय करने पर विक्रेता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज
नकली खाद-बीज विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत संभागीय दल द्वारा अशोकनगर जिले के चंदेरी विकासखंड में ऑर्गेनिक सब्टीट्यूड ऑफ डीएपी के रूप में डीएपी के नकली कारोबारी के यहां छापामार कार्रवाई कर 250 नकली बैगों को जब्त कराकर मैसर्स खालसा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर बहादुर सिंह भुल्लर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा किसानों के विरूद्ध धोखाधड़ी करने से भारतीय न्याय संहिता की धारा-318 (2) के तहत पुलिस थाना चंदेरी में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
संयुक्त संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री आर एस शाक्यवार ने बताया कि संभाग स्तरीय निरीक्षण दल ने नकली खाद-बीज विक्रय की सूचना मिलने पर अचानक छापामार कार्रवाई करते हुए विक्रेता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। संभाग स्तरीय दल में सहायक संचालक कृषि श्री दिनेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री ए के विसोरिया तथा उर्वरक निरीक्षक श्री रविन्द्र यादव एवं कृषि विकास अधिकारी चंदेरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि संभाग भर में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के विरूद्ध जांच का अभियान निरंतर जारी है।
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh
1 views | Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026