नए टर्मिनल भवन में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
योग आचार्या प्रस्तावना गुप्ता ने कराया योगाभ्यास
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्वालियर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग आचार्या प्रस्तावना गुप्ता, योग सह-प्रशिक्षक विनोद सेन ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हितधारकों को योगाभ्यास एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्वालियर हवाई अड्डे के विमानपत्तन निदेशक श्री लोकेश यादव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है।
योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम में हवाई अड्डे पर कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न हितधारकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया।
योग आचार्या प्रस्तावना गुप्ता ने नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सरल एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh