टीकमगढ़: सनातन एकता यात्रा टीकमगढ़ पहुंची, 2 दिसंबर को झांसी में होगा समापन
सनातन संस्कृतिक संघ की ओर से बुंदेलखंड में सनातन एकता यात्रा का आयोजन किया गया है। शनिवार को यह यात्रा टीकमगढ़ से खरगापुर के लिए रवाना हुई। यात्रा में विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी साधु संत और सनातन संस्कृतिक संघ के लोग शामिल हैं। यह यात्रा हरिप्रिया भार्गव के नेतृत्व में निकाली जा रही है।