टीकमगढ़: टीकमगढ़ के नए बस स्टैंड के पीछे सब्जी मंडी में पिकअप वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, पैर में गंभीर चोट आई
टीकमगढ़ नए बस स्टैंड के पीछे सब्जी मंडी में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। धामना निवासी देवदास कुशवाहा नाम का व्यक्ति टीकमगढ़ नए बस स्टैंड के पीछे सब्जी मंडी में काम कर रहा था इसी दौरान एक पिकअप बहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।