टीकमगढ़: घुवारा पेट्रोल पंप के पास ओमनी वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
घुवारा पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घुवारा निवासी शोभरन नाम का व्यक्ति घर से बाजार की ओर जा रहा था, रास्ते में घुवारा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ओमनी वाहन ने उसे टक्कर मार दी , जिससे वह घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।