बंदरा: बंदरा प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ की अध्यक्षता में जनता दरबार लगा, विभिन्न मामलों के 8 आवेदन आए
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड कार्यालय में सोमवार शाम 4 बजे तक बीडीओ आमना वसी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें पेंशन, आधार, नल-जल योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कुल आठ आवेदन पड़े। बिंदु देवी ने कहा कि पेंशन नहीं मिल रही है। इसपर बीडीओ ने संबंधित कर्मी को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया