खेरागढ़: कागारौल थाने में बड़ा हादसा टला, थाना प्रभारी के आवास की छत भरभराकर गिरी
थाना कागारौल में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाना प्रभारी अंकुर राठी के आवास की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि हादसे के समय थाना प्रभारी आवास में मौजूद नहीं थे। आवास में कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गय