गिरिडीह: अलकतरा ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी चालक मोहन यादव की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीण जमुआ थाना में डटे
जमुआ पाचंबा मुख्य मार्ग घोरंजो में रविवार रात करीब 11बजे एक अलकतरा ट्रक ने एक बैलगाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।जिससे दो बैलों के साथ बैलगाड़ी के चालक मोहन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को 2 बजे तक ग्रामीण जमुआ थाना में डटे रहे।