गिरिडीह: सदर अस्पताल में दिव्यांग जांच शिविर में 60 दिव्यांगों के दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की गई
सदर अस्पताल में सोमवार को 3 बजे तक दिव्यांग जांच कैंप लगाकर लगभग 60 दिव्यांगों के दिव्यागता प्रतिशत की जांच की गई। इस कैंप में आंख, नाक, गला,हाथ और शरीर के अन्य अंगों से दिव्यांग लोगों की जांच हुई।इस दौरान पिछले कैंप में जांच कराए लोगों को दिव्यागता प्रतिशत का प्रमाण पत्र दिया गया। हर महीने के 8 और 25 तारीख को अस्पताल में दिव्यांग जांच कैंप लगता है।