गोंडा: सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो ऑल्टो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत
Gonda, Gonda | Feb 18, 2024 सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गोंडा की तरफ से बलरामपुर जा रही और बलरामपुर की तरफ से गोंडा आ रही दो ऑल्टो कारों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दिखलौल गांव के रहने वाले सुरेश सिंह, राधा देवी और प्रेम देवी घायल हो गईं। वहीं बलरामपुर की तरफ से गोंडा आ रही ऑल्टो कार सवार चालक मोहम्मद हुसैन को भी मामूली चोट आई है। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है।