गोंडा: मनकापुर व धानेपुर के अभ्यर्थियों की परीक्षा देने बिहार से आया था सॉल्वर, तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Feb 18, 2024 मनकापुर व धानेपुर के अभ्यर्थियों की परीक्षा देने बिहार से आए सॉल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र को हल करने के लिए मनकापुर के तन्मय सिंह व धानेपुर के हरिंदर सिंह ने बिहार से सॉल्वर कुंदन चौधरी को लाखों रुपए देने के एवज में हायर किया था, जिसे शनिवार को नवाबगंज के गांधी इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र में परीक्षा देते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने रविवार को तन्मय सिंह व हरिंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है।