गोंडा: पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत गोण्डा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का SP ने किया भ्रमण
Gonda, Gonda | Feb 18, 2024 रविवार को SP विनीत जायसवाल ने पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते हुए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने हेतु संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही SP ने CCTV मॉनिटरिंग कक्ष में जाकर जानकारी ली और कहा सभी कड़ी निगरानी करते रहें, ताकि कोई भी गड़बड़ी न हो।