गोंडा: 12 जनवरी को गोंडा कचेहरी पेशी पर आए परसपुर निवासी शख्श की बाइक हुई चोरी,आईजीआरएस पर शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज
Gonda, Gonda | Feb 18, 2024 गोंडा कचहरी में पेशी पर आए परसपुर निवासी एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई है आईजीआरएस पर शिकायत के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है ।गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कल्पराज के मुताबिक 12 जनवरी को वह पेशी पर आए थे।बाइक गेट पर खड़ी किया था लौट कर आए तो बाइक नहीं थी।शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई इस पर आईजीआरएस पर शिकायत की थी ।