गोंडा: सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में कटवाए गए कलावे, SP ने कहा- ली जा रही जानकारी
Gonda, Gonda | Feb 18, 2024 सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र में रविवार को पुलिस भर्ती की प्रथम पाली में परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के हाथों पर लगे कलावे को कटवाया गया है। कलावे को कटवाने के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। SP ने बताया कि नोडल अधिकारी से बात करके पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।