गोंडा: पुलिस लाइन परिवार परामर्श केंद्र में एक जोड़ा साथ रहने को हुआ राजी , पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी
Gonda, Gonda | Feb 18, 2024 पुलिस लाइन में स्थित परिवार परामर्श केंद्र में बिछड़े जोड़ों को एक साथ राजी करने को लेकर के आयोजन हुआ ,जहां पर परामर्शदाताओं की ओर से जोड़े की समस्याओं को सुनकर के उसका निराकरण कराया गया जिसके बाद जोड़ा साथ रहने को राजी हो गया है।इस बात की जानकारी एसपी कार्यालय की ओर से दी गई है। महिला थाना प्रभारी अनीता यादव ने कहा कि जोड़ा साथ रहने को राजी हो गया है।